न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बराही मोड़ के समीप कल बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बिहार के बलुआरा गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन रजवार के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन रजवार बाइक से जपला-दंगवार मुख्य सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान बराही मोड़ के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गए. घटना के बाद घायल को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें: रांची पुलिस ने 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव को लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ दर्ज किया केस