हुसैनाबाद में नमस्ते योजना के तहत सुरक्षित सीवर सफाई पर प्रशिक्षण, स्वच्छता कर्मियों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Vaibhaw Vikram

नगर पंचायत हुसैनाबाद कार्यालय में भारत सरकार की नमस्ते योजना के अंतर्गत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सुरक्षित सफाई विषय पर अर्धदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सफाई

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क:
नगर पंचायत हुसैनाबाद कार्यालय में भारत सरकार की नमस्ते योजना के अंतर्गत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सुरक्षित सफाई विषय पर अर्धदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, नगर पंचायत के अधिकारियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया. कार्यशाला में सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सुरक्षित सफाई की वैज्ञानिक पद्धति, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के अनिवार्य उपयोग तथा मैनुअल स्कैवेंजिंग उन्मूलन एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. 

प्रशिक्षकों ने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर या सेप्टिक टैंक में उतरना जानलेवा हो सकता है, इसलिए यांत्रिक उपकरणों एवं आधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग किया जाना चाहिए.कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. साथ ही प्रतिभागियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियां अपनाने तथा स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया. अंत में 'सुरक्षित सफाई, सम्मानित सफाई कर्मी एवं स्वच्छ भारत' के संदेश के साथ कार्यशाला का समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: झारखंड में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना