हुसैनाबाद नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने शहर की पांच विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Pramod Kumar,News11 Bharat,

शिलान्यास वार्ड संख्या एक, तीन और बारह की योजनाओं के लिए किया गया

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: ​हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी और स्थानीय वार्ड पार्षद आशा देवी, उमा देवी, बबिता देवी, राजेन्द्र पाल, राजकुमार कश्यप, शंभु कुमार , आनंद कुमार,अभिमन्यु कुमार आदि ने संयुक्त रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया. ​यह शिलान्यास वार्ड संख्या एक, तीन और बारह में पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड तेरह में सड़क व नाली निर्माण तथा वार्ड सात में नाली निर्माण के लिए किया गया.

​इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा हुसैनाबाद नगर पंचायत के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारी पहली प्राथमिकता है. जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, उस पर खरा उतरते हुए शहर के हर हिस्से तक पक्की सड़क, बेहतर जल निकासी और स्वच्छता पहुंचाना हमारा संकल्प है. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. ​वहीं उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा नगर पंचायत में विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा.

लंबे समय से वार्डों में सड़क और नाली की समस्या का सामना कर रहे नागरिकों को अब राहत मिलेगी. हमारा उद्देश्य हर नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है और हम मिलकर पूरे शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे. मौके पर पूर्व पार्षद अखिलेश यादव, प्रदीप पटेल (पीपी), असगर अली, सोनू चंद्रवंशी, उमेश चौधरी, राजेंद्र पाल, राजेश सिंह, राजेश मालाकार और अजय सिंह,अंजय सिंह,अफरोज,शाहिद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन, जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश