IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को सिंगापुर जाने की मिली स्वीकृति 

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई हैं. दोनों ने पीएमएलए की विशेष अदालत में शपथ पत्र दाखिल किया था, जिसके बाद कोर्ट ने 31 मई तक विदेश यात्रा की स्वीकृति दे दी हैं. जानकारी के मुताबिक, पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी. अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों को निर्धारित अवधि तक विदेश यात्रा की इजाजत प्रदान कर दी.

बता दें कि, पूजा सिंघल और अभिषेक झा खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में आरोपी हैं. ईडी द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं. स केस में लंबे समय तक जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को करीब 28 महीने बाद जमानत मिली थी.

यह भी पढ़े: गिरिडीह: CGST ऑफिस में CBI का बड़ा एक्शन! 50 हजार घुस लेते कमिश्नर और इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार