न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के मैरा कुल्ही स्थित बीजीएम गार्डन ओवरब्रिज पर कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या JH10BP7556) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने साइड गाइडवॉल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बायां हिस्सा पूरी तरह दब गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
बताया जाता है कि कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे, जो आईएसएम के छात्र-छात्राएं बताए जा रहे हैं. सभी लोग होटल में पार्टी मनाने के लिए राजगंज से तोपचांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बीजीएम गार्डन ओवरब्रिज के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार गाइडवॉल से टकरा गई.
हादसे की सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया. दुर्घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: धावाचिता पंचायत सचिवालय में डालसा की विधिक जागरूकता कार्यशाला, ग्रामीणों को मिली मुफ्त कानूनी सहायता