प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर शनिवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र की खाद, बीज एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया. जांच अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने किया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव एवं अंचल सहायक नित्यानंद तिवारी भी मौजूद रहे.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, लाइसेंस, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की. साथ ही दुकानदारों को किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, स्टॉक का नियमित संधारण करने तथा मूल्य सूची प्रदर्शित रखने का निर्देश दिया.अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों तक गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री समय पर पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती के लिए आवश्यक खाद एवं बीज प्राप्त कर सकें. निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने भी कृषि विभाग के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया.