भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची

Pramod Kumar,News11 Bharat,

कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा स्थित डीजे ढाबा के समीप सोमवार की शाम एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.हादसे में कार सवार पिस्का नगड़ी निवासी शिवा गोप और रामचंद्र गोप को हल्की चोटें आईं.जानकारी के अनुसार दोनों एक ही ऑल्टो कार से सिसई से पिस्का नगड़ी जा रहे थे.खरवागढ़ा के समीप तेज रफ्तार के दौरान अचानक कार का टायर फट गया,जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा.अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची.घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस जीप से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश