संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के चैनपुर-हुटार मेन रोड पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के पीढ़े गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बाइक पर सवार तीन युवकों को एक तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, दो बाइक सहित हजारों का सामान जलकर राख