मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो के नेतृत्व में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई. अभियान के तहत कई जगहों पर प्याऊ लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया. इस दौरान श्यामजी महतो ने कहा कि “जल ही जीवन है” और भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है तथा जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट और लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए यह पहल की गई है, ताकि राहगीरों और आम जनमानस को राहत मिल सके. मौके पर सुरेंद्र चैहान, अजमुल अंसारी, सतीश ठाकुर, कुंदन कुमार चैहान, पवन उरांव, सरफराज खान, राजकुमार महतो, फारुख रजा, नारद राम, इकबाल अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: आवास-पेंशन, जल समस्याओ को लेकर ग्रामीणों की बैठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी से समस्याओं को लेकर मुलाकात करेंगे ग्रामीण