चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर चला सड़क सुरक्षा अभियान, 35 वाहनों का कटा ई-चालान

Pramod Kumar,News11 Bharat,

वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटने के बाद भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया.

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: उपायुक्त संदीप कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के निर्देश पर गुरुवार को चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों की जांच की गई. जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹35,000 का ई-चालान किया गया. सभी वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटने के बाद उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

जिला परिवहन कार्यालय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई.

इस जांच अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन, आईटी सहायक राजेश प्रसाद तथा चंदवा थाना की पुलिस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को विधायक ममता देवी ने सौंपा ज्ञापन