न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विमान ईंधन की बढ़ती कीमत का असर रांची हवाई अड्डे से होने वाली उड़ानों पर पड़ने जा रहा है. रांची एयरपोर्ट से चार डेस्टिनेशन पर विमान सेवा 1 जुलाई से बंद कर दी जाएगी. ये डेस्टिनेशन हैं- रांची, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद. 1 जुलाई से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रांची-दिल्ली और रांची-हैदराबाद सेवा बंद करने का फैसला किया है. वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी रांची-कोलकाता और रांची-हैदराबाद सेक्टर की अपनी सेवाएं स्थाई रूप से रोकने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: बिना टिकट यात्रिगण सावधान! पकड़े जाने पर अब 250 की जगह लगेगा 500 रुपए जुर्माना, रेलवे ने बदले हैं और भी कई नियम