ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

किसानों के बीच कृषि उपकरणों का भी वितरण किया गया

सविता बरनवाल/न्यूज11  भारत

गोमो/डेस्क:  ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत स्थित स्वावलंबी गांव में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से किसानों के बीच कृषि उपकरणों का भी वितरण किया गया.

कार्यक्रम के बाद आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष रखीं. संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए. इसके अलावा ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किसान, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: ब्रेकथ्रू सम्मान प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर शोध के लिए जेनेवा रवाना