चौपारण प्रखंड के करमा गांव में 100 kVA के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

5 दिनों से अंधेरे में डूबे गांव कुछ मुहल्लों को मिली बिजली संकट से राहत

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क: चौपारण चौपारण प्रखंड ग्राम पंचायत करमा के करमा गांव में पिछले 5 दिनों से पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था. बिजली बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट, भीषण गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की गई और गांव में 100 kVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया. आज सभी नेताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया. ट्रांसफार्मर के चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई.

वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से  कांग्रेस जिला महासचिव विकास कुमार गुप्ता एवं कांग्रेस प्रखंड युवा अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने संयुक्त रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

उद्घाटन के दौरान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है. 100 kVA का नया ट्रांसफार्मर लगने से अब गांव में वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित ग्रामीण व कार्यकर्ता

इस मौके पर हजारीबाग जिला कांग्रेस के महासचिव विकास कुमार गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड युवा अध्यक्ष पंकज कुमार दास, देवेंद्र पासवान, बाबूलाल तुरी, शमसुल आलम, जमाहिर तुरी, डब्लू दास, पिंटू पासवान, सुनील दास, शामलाल राम, योगेश्वर चंद्रवंशी, विनय केसरी, विजय राम, सुरेंद्र भूइया, रामोतार भुईया, जगदेव पासवान, शांति देवी, मीना देवी, सबिता देवी, कांति देवी, मीरा कुमारी, रबींद्र पासवान, राजू पासवान, मुकेश दास, मुखदेव तुरी, राहुल राणा, नागो रविदास, रामाधीन दास, बीबेक पासवान, जमुना तुरी, चालीतर तुरी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए आवासीय भवन का विधायक डॉ.मेहता ने किया उद्घाटन