स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड पुलिस के 9 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IG शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

Dipali Kumari

झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा (PSM) और 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक सराहनीय सेवा (MSM) के लिए चुना गया है. आधिकारिक सूची के अनुसार झारखंड को इस वर्ष वीरता पदक (Gallantry Medal) नहीं मिला है.

झारखंड के इंस्पेक्टर जनरल (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) के लिए चुना गया है. आधिकारिक सूची में उनका नाम झारखंड के एकमात्र PSM प्राप्तकर्ता के रूप में दर्ज है.

8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

झारखंड पुलिस के जिन 8 कर्मियों को Medal for Meritorious Service (MSM) यानी पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए चुना गया है, उनमें इनके नाम शामिल हैं:

1. औरंगजेब खान — कांस्टेबल
2. संजय कुमार सिंह — कांस्टेबल
3. जितेंद्र कुमार सिंह — हेड कांस्टेबल
4. पूर्ण बहादुर सिंह — हेड कांस्टेबल
5. नंद किशोर महतो — हेड कांस्टेबल
6. योगेंद्र कुमार दास — हवलदार
7. अनिता तिर्की — कांस्टेबल
8. पंकज कुमार राय — असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

आधिकारिक सूची में इन सभी के नाम झारखंड के तहत MSM श्रेणी में दर्ज हैं.

झारखंड के हिस्से में कुल 9 पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए जारी राज्यवार पुलिस पदक सूची में झारखंड के खाते में कुल 9 पदक हैं. इनमें 1 PSM और 8 MSM शामिल हैं. वहीं Gallantry Medal (GM) की संख्या शून्य है.

इस तरह इस बार झारखंड पुलिस के सम्मान में वरिष्ठ स्तर पर विशिष्ट सेवा और पुलिस बल के जमीनी स्तर पर लंबे समय तक किए गए सराहनीय कार्यों को मान्यता मिली है. खास बात यह है कि सम्मान पाने वालों में IG से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हवलदार, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची में छात्र आंदोलन का आज 21वां दिन, कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा