पाकुड़: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, आरजे स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस परेड रिहर्सल

Dipali Kumari

जिला पुलिस जवान, होमगार्ड के जवान और स्कूली छात्र-छात्राओं ने फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया.

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क
: पाकुड़ में जिला प्रशासन की ओर से आरजे स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. आज गुरुवार को जिला पुलिस जवान, होमगार्ड के जवान और स्कूली छात्र-छात्राओं ने फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया. डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड का निरिक्षण किया. इस दौरान झंडात्तोलन भी किया गया. 

डीसी और एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे. डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा की नगर के मुख्य समारोह स्थल आरजे स्टेडियम में झंडोत्तोलन होना है. पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज झंडात्तोलन करेंगी. 

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के लिए रांची तैयार: मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल, 9 बजे सीएम करेंगे झंडोत्तोलन