सरेंडर करने वाले कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Ark Sahuliyar

झारखंड में हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. आत्मसमर्पण के बाद उसे हजारीबाग स्थित ओपन जेल में रखा गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था.

28 जुलाई को 16 साथियों के साथ किया था आत्मसमर्पण
शनिचरा ने 28 जुलाई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में अपने 16 अन्य साथियों के साथ हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था. पुलिस मुख्यालय में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सभी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. आत्मसमर्पण के बाद शनिचरा समेत अन्य लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हजारीबाग स्थित ओपन जेल भेजा गया था.

रिम्स में चल रहा था इलाज
ओपन जेल में रहने के दौरान शनिचरा की तबीयत खराब हुई. इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अधिकारी-कर्मी सम्मानित, IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक