इंस्पेक्टर बमबम कुमार ने बेंगाबाद सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में संभाला पदभार

Pramod Kumar,News11 Bharat,

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: इंस्पेक्टर बमबम कुमार ने सोमवार को बेंगाबाद सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में योगदान दिया है प्रभार लेते ही उन्होंने थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर प्राथमिकताएं तय कीं. 

उन्होंने कहा कि सर्किल में क्राइम कंट्रोल सबसे अहम है. अवैध शराब, जुआ, बालू-पत्थर के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगेगा. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलेगा. लंबित कांडों के जल्द निष्पादन और महिला व एससी-एसटी मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. 

बमबम कुमार ने बीट पुलिसिंग मजबूत कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने को कहा. जनता से सहयोग की अपील करते हुए 24 घंटे में शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिया. 

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध घटेगा और कानून व्यवस्था बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें: तोपचांची-गोमो रोड से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार