न्यूज11 भारत
सिंदरी/डेस्क: आरक्षी महानिरीक्षक बोकारो शैलेंद्र कुमार सिंहा ने आज एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के निमित्त सिंदरी पहुंचे आई जी बोकारो को एसडीपीओ कार्यालय में गार्ड आफ आनर दिया गया .
निरीक्षण के बाद उन्होने बताया कि यह एक रुटिन कार्यक्रम है . इस दौरान उन्होने थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था .लंबित मामलों के निष्पादन .पूजा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये .
प्रिंस खान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होने बताया कि सभी बातों को मिडिया से शेयर नही किया जा सकता है .परंतु पुलिस प्रिस खान पर नकेल डालने के लिए आवशायक कारवाई कर रही है .
इस दौरान एस एस पी धनबाद प्रभात कुमार सिंह .सिटी एस पी ऋत्विक श्रीवास्तव .डी एस पी सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो . थाना प्रभारी सह निरीक्षक सिंदरी राजेश कुमार. झरिया थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार . जोडापोखर थाना प्रभारी सह निरीक्षक उदय कूमार गुप्ता .बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार .गौशाला थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह सहित सिंदरी अनुमंडल के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे
यह भी पढ़ें: लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ