जेपीएससी परीक्षा अनियमितता के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की स्वास्थ्य जानकारी लेने पहुंचे इरफान अंसारी

Pramod Kumar,News11 Bharat,

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक बिगड़ी थी तबीयत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे. राहुल क्रांति से मिलकर उनका हालचाल लिया. स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी भी ली. सदर अस्पताल में राहुल क्रांति का इलाज जारी, स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं.

बता दें कि लगातार 14 दिनों से छात्रों का आन्दोलन जारी है. छात्रों के आन्दोलन के बीच प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद है. एसडीओ ने भी मोर्चा सम्भाल लिया है. 

यह भी पढ़ें: यह लाखों बुनकरों के श्रम, कौशल एवं सृजनशीलता को सम्मान देने का अवसर है - राज्यपाल संतोष गंगवार