हजारीबाग के इरफान मल्लिक की प्रेरणादायक कहानी, मजदूरी से मिस्टर वर्ल्ड सिल्वर मेडल तक का सफर

Vaibhaw Vikram

फ़लक शमीम/न्यूज11 भारत
हज़ारीबाग/डेस्क:
हज़ारीबाग की गलियों से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट जज़्बे के दम पर फिटनेस की दुनिया में पहचान बनाने वाले इरफ़ान मल्लिक आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं. इरफ़ान का सफर सिर्फ मसल्स बनाने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और सपनों को सच करने की मिसाल है. मिस्टर दिल्ली, मिस्टर हरियाणा मिस्टर इंडिया दो बार, ऑल इंडिया चैंपियन और मिस्टर वर्ल्ड में सिल्वर मेडल हासिल करना इरफ़ान के लिए इतना आसान नहीं था, इरफ़ान ने बॉडीबिल्डिंग के लिए मज़दूरी तक की, न किया तो कभी पीछे मुड़ कर देखना. अब इरफ़ान इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहें है और जल्द ही झारखंड सहित भारत के लिए मेडल लाने वाले है.

यह भी पढ़ें: आज शाम रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रबुद्ध जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित