रांची में IT विभाग की रेड, 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा 

News11 Bharat

अनुसंधान शाखा ने रियल एस्टेट समूहों पनाश रियल्टर्स और दयानंद मोदी पर IT विभाग की छापेमारी अब तक जारी है. बताते चलें ये छापेमारी बुधवार को शुरू हुई थी. 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में आयकर विभाग (IT) की रेड चल रही  है. जानकारी के अनुसार अनुसंधान शाखा ने रियल एस्टेट समूहों पनाश रियल्टर्स और दयानंद मोदी पर छापेमारी अब तक जारी है. बताते चलें ये छापेमारी बुधवार को शुरू हुई थी. 

दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी और सर्वे के दौरान 50 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ है. मामले को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी दयानंद मोदी ग्रुप के अधिकारियों पाटनर सहित कई लोगों से पूछताछ चल रही है. आयकर के अधिकारी मौके पर डिजिटल डॉक्यूमेंट खंगाल रही है.