जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को भेंट किया नगाड़ा

Dipali Kumari

विधायक सोनाराम सिंकु ने आज शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जगन्नाथपुर की छात्राओं को नगाड़ा वाद्ययंत्र प्रदान किया.

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु ने आज शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जगन्नाथपुर की छात्राओं को नगाड़ा वाद्ययंत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए बच्चों को लोक वाद्ययंत्रों से जोड़ना जरूरी है. नगाड़ा मिलने से छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी.

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आफताब आलम, मुण्डा सोमनाथ सिंकु, हासलुद्दीन खान, रघुनाथ राउत, विजय गुप्ता, रंजीत गगराई, रोशन पान, राशिका लागुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने विधायक के प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग में धंसी सड़क का खुदाई कार्य शुरू