गढ़वा जिले में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

ग्रामीणों को जल संचय और जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के बारे में कराया गया अवगत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में जल जीवन मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक- 05.08.2026 को रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के ग्राम खुरा में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधायक प्रतिनिधि संतोष तिवारी, कंचनपुर पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति एवं उपमुखिया के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को जल संचय एवं जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने जल संचय के उद्देश्यों से अवगत होकर इसे अपनाने एवं अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने की बात कही. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला समन्वयक नवनीत कुमार उपाध्याय एवं अनुज श्रीवास्तव के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक अनुज श्रीवास्तव के द्वारा किया गया. इस दौरान रंका के कनीय अभियंता अंकित कुमार एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा: विशेष थाना दिवस पर पहुंचे दर्जनों फरियादी, एसडीपीओ ने सुनी समस्याएं