जलेश्वर महादेव, जहां नदी की जलधारा खुद करती है भोलेनाथ का जलाभिषेक

Pramod Kumar,News11 Bharat,

घाघरा नदी की बीचो बीच प्रकृतिक रूप से शिवलिंग स्थित है

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: अभी तक आपने बहुत से बडे बडे और पुराने मंदिरों में शिवलिंग के दर्शन किए होंगे. लेकिन आज सावन के तीसरे सोमवार पर हम आपको बताएंगे सिमडेगा के एक अनोखे शिवलिंग के बारे में बताएगें जिनका जलाभिषेक खुद नदी की धारा हर वक्त करती रहती है.

जी हां जिस तरह बाहुबली फिल्म में शिवलिंग पर गिरती जलधारा आपने देखी होगी उसी तरह सिमडेगा के जलेश्वरधाम में भी देखने को मिलता है. यहां घाघरा नदी की बीचो बीच प्रकृतिक रूप से शिवलिंग स्थित है जहां नदी की जलधारा भोलेनाथ का जलाभिषेक करती रहती है. सावन पर यहां लोगों की भीड उमडती है. सावन पर यहां भक्त चट्टानो से अठ्ठखेलियां करती नदी के बीच भक्त भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं.जिसका नजारा अद्भुत होता है.

यह भी पढ़ें: भरनो से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, देवघर जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला