न्यूज11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के बाउरी पाड़ा में मंगलवार दोपहर आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. आम चुनने गए सात बच्चों पर वज्रपात होने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पांच बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: PFI कनेक्शन मामले में बड़ा एक्शन: सजायाफ्ता हजेला शेख गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल