'ऑपरेशन सतर्क' क़े तहत जपला आरपीएफ की कार्रवाई, रांची-बनारस एक्सप्रेस से 60 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

Ark Sahuliyar

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत जपला रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है.

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत जपला रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आरपीएफ ने मोहम्मदगंज स्टेशन पर खड़ी रांची-बनारस एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है.​जानकारी के अनुसार, जपला पोस्ट प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में आरपीएफ टीम मोहम्मदगंज स्टेशन पर विशेष चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सुबह लगभग सवा चार बजे क़े आस पास प्लेटफार्म संख्या दो पर आई गाड़ी संख्या 18611 अप रांची-बनारस एक्सप्रेस के सामान्य कोच के शौचालय के पास दो लावारिस जूट के बोरे मिले. संदेह होने पर जब सुरक्षा बलों ने बोरों को खोला, तो उसमें से झारखंड निर्मित 'टनाका' देशी शराब की 200 बोतलें बरामद हुईं. जब्त की गई कुल 60 लीटर शराब की बाजार में कीमत लगभग 9 हजार रूपये आंकी गई है. इन बोतलों पर फ़ॉर सेल इन झारखंड अंकित था.​आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बरामद शराब को डालटनगंज उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया.