जारंगडीह 16 नंबर में सिंहभूम समाज के नव निर्मित ग्राम पूजा मंदिर का उद्घाटन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की हुई कामना

Vaibhaw Vikram

जारंगडीह 16 नम्बर में सिंहभूम समाज के ग्राम पूजा स्थल पर नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया. जिस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कथारा क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर माइनिंग विनोद कुमार त

विश्वकर्मा भारती/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क:
जारंगडीह 16 नम्बर में सिंहभूम समाज के ग्राम पूजा स्थल पर नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया. जिस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कथारा क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर माइनिंग विनोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीर कुमार सेन गुप्ता तथा श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसीस उर्फ बबलू  मुख्य रूप से मौजूद थे. जंहा पूजा कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया.साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. 

वहीं इसके उपरांत विधिवत पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप फिता कांट कर नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन के पश्चात ग्राम देवता के समक्ष माथा टेका और गांव ग्राम की खुशहाली तथा क्षेत्र वासियों की समृद्धि और विकास की कामना की. मुख्य पुजारी मधु सोनार द्वारा पूजा की सारी रस्में अदा की गई. पुजारी मधु सोनार ने बताया की यंहा सिंहभूम समाज के लोग लगभग 10 दशको से अपने आस्था को लेकर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं और सिंहभूम समाज की गहरी आस्था से जुड़ा ये मंदिर है. यंहा ग्राम देवता सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं.पूजा और उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सिंहभूम समाज ग्राम पूजा समिति के अध्यक्ष जीवन सागर, सचिव रंजित ठठेरा, कोषाध्यक्ष विजय सागर गोप,अनीश सोनार सहित तमाम मंदिर कमेटी के सदस्यों की सराहनीय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पिकअप से टकराई बस, बाल-बाल बचे लोग