हरेनाम संकीर्तन में शामिल हुए जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

मनोहरपुर/डेस्क:  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनुवा प्रखंड के जोड़ापोखर गांव में आयोजित हरेनाम संकीर्तन कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने संकीर्तन में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भगवान के नाम का स्मरण करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा, खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की. विश्राम मुंडा ने कहा कि हरेनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं.

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील की.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. संकीर्तन के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर कीर्तन का आनंद लिया.

यह भी पढ़ें: करकटा में सहायिका चयन के दौरान  हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा, बीडीओ को बंधक बनाने के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज