घाटशिला में ट्रेन लेट लतीफी को लेकर जदयू का हस्ताक्षर अभियान कल, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्थल का किया निरीक्षण

Pramod Kumar,News11 Bharat,

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  घाटशिला में ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर  कल 24 मई को घाटशिला रेलवे स्टेशन के समक्ष  जदयू का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.जिसकी घोषणा जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला में  स्थल का निरीक्षण के बाद जादूगोड़ा में पत्रकारों से कही.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में  जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी शिरकत करेंगे. कार्यक्रम संध्या 4-30 बजे  घाटशिला रेलवे स्टेशन के समक्ष रखा गया है. इसके पूर्व जदयू  जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव  व रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह  ,सुबोध श्रीवास्तव,  नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे, स्वरिक राज शुक्ला, घाटशिला पहुंचें एवं स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: बनहती के Scholar B.Ed. College में पांच दिवसीय व्याख्यान शृंखला संपन्न