न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का आंदोलन लगातार जारी है आंदोलनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कांके रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच मोर्चा के तीन प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए ले जाया गया है.
आंदोलनकारियों को उम्मीद है कि वार्ता के दौरान उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा होगी. फिलहाल कांके रोड पर प्रदर्शन जारी है और सभी की निगाहें वार्ता के नतीजे पर टिकी हैं. लेकिन इधर माहौल काफ़ी तनावपूर्ण है.