न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. इन दिनों का हाल यूं है कि लोग कंफ्यूज हो गए हैं. कभी धधकती आग तो कभी बारिश, मौसम के उलटफेर का दौर जारी हैं. ऐसे में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. आज का अधिकतम तापमान 36-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 24-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना हैं.
इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे कई जिलों में भीषण गर्मी रहेगी. इन जिलों में तापमान सबसे ज्यादा रहने की संभावना हैं. वहीं दूसरी ओर डाल्टनगंज (पलामू) में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका हैं. जिलों में दिनभर गर्म हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा लातेहार और कोडरमा समेत कई जिलों में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा.
गढ़वाम पलामू और चतरा जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.
इन जिलों को मिलेगी बारिश से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची समेत संथाल परगना (दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा) जैसे जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना हैं. इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. रांची में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं.
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज आंधी-बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई हैं. धनबाद, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता हैं.
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, TMC को लगा बड़ा झटका