झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

Pramod Kumar,News11 Bharat,

लोक भवन, झारखण्ड की प्रकाशित संवाद से विश्वास की प्रति की भेंट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. भेंट के क्रम में राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति महोदय को लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित "संवाद से विश्वास" की प्रति भेंट की, जिसमें राज्यपाल संतोष गंगवार के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है.

यह भी पढ़ें: PLFI उग्रवादी सुबोध बड़ाईक को बड़ी राहत, हाई कोर्ट से  मिली जमानत