न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पडा है. जानकारी के अनुसार बैद्यनाथ राम को 30 वोट, परिमल नथवानी को 28 वोट और प्रणव झा को 20 वोट प्राप्त हुए हैं. तीन वोट को इनवैलिड भी घोषित किया गया है. इंडिया गठबंधन के विधायकों के तरफ से क्रॉस वोटिंग की खबर है. परिमल नथवानी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में जय श्री राम के नारे लगाये.

परिमल नथवानी चौथी बार जा रहे राज्यसभा

Deeply grateful for the opportunity to serve the fourth term as the Member of Rajya Sabha. This moment is filled with profound emotion as this will be my third term from Jharkhand, the very soil from where my Parliamentary journey began in 2008. It is a matter of immense pride… pic.twitter.com/1s3sOsS8Mi
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 18, 2026

श्री @mpparimal को राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

एनडीए गठबंधन एवं राज्य के विकास के प्रति संकल्पित सभी माननीय विधायकों के प्रति हार्दिक आभार, जिन्होंने श्री नथवानी जी के पक्ष में मतदान कर विकासोन्मुख राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त… pic.twitter.com/sYLaRP1O0y
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 18, 2026

आज झारखंड विधानसभा में झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री परिमल नाथवानी जी को शानदार विजय पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी के साथ उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह विजय एनडीए की एकजुटता, सशक्त… pic.twitter.com/dYjWeaSxM8
— Aditya Sahu (@AdityaPdSahu) June 18, 2026

एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री @mpparimal जी को झारखंड राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/MRRHM8tgNV
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) June 18, 2026

तीन वोट अमान्य पाए गए
इन तीन वोटों में से एक कांग्रेस का है और 2 बीजेपी के पाए गए हैं.
इस धोखे का जवाब ईश्वर देगा: राजेश ठाकुर
News11 Bharat से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के साथ इस चुनाव में धोखा हो गया. अपनों ने ही दगा दे दिया. इस धोखे का जवाब ईश्वर देगा, राज्य की जनता देगी.
राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है.
सूत्रों के अनुसार परिमल नथवानी को 28 वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 वोट मिले हैं.
विधानसभा परिसर के अंदर जय श्री राम के नारे लगे.
NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है. इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है. राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में कुछ वोट इनवैलिड यानी अमान्य पाए गए हैं.
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने परिमल नथवानी को जीत की बधाई दे दी है.

सूत्रों के अनुसार तीन वोट को इनवेलिड में रखा गया है. थोड़ी देर में अमान्य वोट पर निर्णय होगा. वहीं, क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है.
क्रॉस वोटिंग की संभावना के बीच झारखण्ड विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों को रोक दिया गया है.
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. विधानसभा में झारखण्ड सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया. वोटिंग समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...