न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजनीतिक दृष्टिकोण से झारखंड के लिए आज (18 जून) का दिन काफी बड़ा है. आज झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए झारखंड की राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीति को धार देने के लिए झारखंड की सत्ताधारी इंडिया गठबंधन पार्टी और विपक्ष में बैठी हुई NDA दोनों के विधायकों ने अलग-अलग होटल में अपने विधायकों के साथ बैठक की.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, राज्यसभा चुनाव में झारखंड से तीन उम्मीदवार राजनीति के मैदान में उतरे हुए हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बार JMM के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा पर आपण दाव खेला है. वहीं बात करें, विपक्ष में बैठी NDA ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को अपना समर्थन दिया है.
पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने विधायक को लेकर सकारात्मक दावे कर रहे हैं. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने विधायकों को लेकर दावा करते हुए कहा कि NDA विधायक एकजुट हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'विपक्षी खेमे के कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के आधार पर और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे.' वहीं दस तरफ कांग्रेस नेताओं ने भी यह दावा किया कि इंडिया गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा की दोनों सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज कर रहे हैं.'
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज होने वाले रास चुनाव में राजद और भाकपा माले लिबरेशन के नेताओं ने भी होटल में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की. वहीं कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने के बाद भाकपा माले लिबरेशन के विधायक अरूप चटर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'मैं यहां शिष्टाचार भेंट के लिए आया था. हमारे सभी विधायक एकजुट हैं और हम दोनों सीटें जीतेंगे.' जिसके बाद उसी शाम को इंडिया गठबंधन के विधायकों ने झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की और चुनाव में जीत का भरोसा जताया.
वहीं चुनाव को लेकर मीडिया के साथ अपना बयान साझा करते हुए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि, 'JMM ने अपने 30 वोट सुरक्षित रखे हैं, जबकि उसे केवल दो वोटों की आवश्यकता है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों के पास 26 वोट हैं. JMM के अतिरिक्त दो वोट कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में गिने जाएंगे. इसलिए कोई भ्रम फैलाने और किसी भ्रम में आने की जरूरत नहीं है. इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर रही है.'
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज झारखंड में 9 बजे से होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए कम से कम 28 ‘पहली वरीयता’ वाले वोट हासिल करने होंगे. NDA के पास राज्य विधानसभा में 24 विधायक हैं. वहीं बात करें, इंडिया गठबंधन की तो, इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 सदस्य है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है.
यह भी पढ़ें: राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी