झारखंड राज्यसभा चुनाव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, NDA के विधायकों ने डाला वोट

Vaibhaw Vikram

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए जारी झारखंड विधानसभा में मतदान प्रक्रिया जारी है. मौजूदा समय में NDA के विधायक वोट डाल रहे हैं. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और गांडेय विध

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए जारी झारखंड विधानसभा में मतदान प्रक्रिया जारी है. मौजूदा समय में NDA के विधायक वोट डाल रहे हैं. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी विधानसभा पहुंच गए हैं.  उनके पहुंचते ही सत्ता पक्ष के लॉबी में महागठबंधन के सभी विधायक एकत्रित हो गए गए हैं. जानकारी के अनुसार, गठबंधन के विधायक जल्द ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे ने मतदान में बढ़त बनाते हुए NDA के विधायकों का वोट डाल दिया है. भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब तक एनडीए के 19 विधायक मतदान कर चुके हैं और पार्टी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, 'धैर्य रखिए, हम जीतेंगे.' इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी चुनाव परिणाम को लेकर विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि सभी समीकरण स्पष्ट हैं और शाम तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. चंपई सोरेन ने कहा, 'हम आश्वस्त हैं, शाम को सब साफ हो जाएगा.'

राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और सभी की नजरें अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने तथा नतीजों पर टिकी हुई हैं. झारखंड की राजनीति के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके परिणाम राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका