झारखंड राज्यसभा चुनाव: सभी विधायकों ने डाला वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

Vaibhaw Vikram

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. विधानसभा में सभी पात्र विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान कर दिया है.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. विधानसभा में सभी पात्र विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान कर दिया है. मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान पूरा होने के बाद बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रखा गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे बैलेट बॉक्स को सील कर दिया जाएगा, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. मतगणना पूरी होने के बाद दोनों राज्यसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 42 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार अब्दुल हाफिज जेल भेजे गए, एसीबी कोर्ट में हुई पेशी