Jharkhand Weather: झुलसते झारखंड को मिलेगी ठंडी राहत! बादलों की दस्तक से बदलेगा मौसम.. 20 जिलों में अलर्ट जारी

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंडवासियों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने वाली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. इसके साथ ही कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम में इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं.

20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 20 जिलों के लिए 30 मई तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी हुई हैं. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश से ओडिशा और दक्षिण बिहार से आंध्र प्रदेश तक बनी निम्न दबाव की प्रणालियों का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देगा. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में कहीं भी हीटवेव यानी लू चलने की संभावना नहीं हैं. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार नीचे जाएगा. 

डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा तापमान
पिछले कुछ दिनों से झारखंड के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में थे. बुधवार को पलामू जिले के डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि यह मंगलवार के 44.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में काफी कम रहा. वहीं राजधानी रांची में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह घटकर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

मौसम में बदलाव का असर राज्य के कई इलाकों में देखने को मिला. पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी में सबसे अधिक 49.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा मझगांव में 35.2 मिमी, खूंटी में 28.8 मिमी, टाटानगर में 20.2 मिमी और चाईबासा में 17.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं जगन्नाथपुर, नीमडीह, मनोहरपुर और चक्रधरपुर समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई.

यह भी पढ़े: बाघमारा में फिर हुई गोलीबारी, आरसीएमयू नेता मो. जुबैर के साथ मारपीट के दौरान फायरिंग