झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त सम्पन्न

Pramod Kumar,News11 Bharat,

जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर 3972 अभ्यर्थियों को देनी थी परीक्षा 942 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल<br/>

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई, जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.जिनमे में कुल 3972 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित था, जिनमें से 942 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3030 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या कदाचार की सूचना नहीं मिली.परीक्षा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया.उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि है. जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा कराई है ताकि अभ्यर्थी बिना किसी दबाव के अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने केंद्र अधीक्षक, कर्मियों और सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना की.

यह भी पढ़ें: 'एक पहल' वार्षिक समारोह के चौथे संस्करण में महिलाओं के सशक्तीकरण का दिया गया संदेश