न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तराखंड में आयोजित 42वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में आज झारखंड की टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. आज ईस्ट दिल्ली राइडर्स के टीम को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 346 रन बनाएं. जिसमें कप्तान मयंक रावत ने 88 रन, हार्दिक शर्मा ने 53 और सूर्यांश रैना ने 51 रन की पारी खेली. झारखंड के लिए बाल कृष्णा, कुनैन कुरैशी और मनीषी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए. जवाबी पारी खेलने उतरी झारखंड की टीम ने 45.3 ओवरों में पांच विकेट खो कर 347 रन बना लिए. जिसमें पंकज कुमार ने 85 रन, कुनैन कुरैशी ने 55 रन और शुभ शर्मा ने 67 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए हिमांशु चौहान, लवनेश चंदेल औरज्ञअर्जुन को एक-एक विकेट प्राप्त हुए. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुनैन कुरैशी को दिया गया.
यह भी पढ़ें- 5 और 6 जून को झारखंड दौरे पर रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन