थ्रोबॉल के बनाए गये संघ के विरोध में झारखंड थ्रो बॉल संघ का जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना

Pramod Kumar,News11 Bharat,

काला बिल्ला लगाकर जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड थ्रो बॉल संघ का जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन चल रहा है. झारखंड थ्रो बॉल संघ का यह प्रदर्शन नये बनाए गए संघ के विरोध में हैं। झारखंड थ्रो बॉल संघ का कहना है कि वह पिछले 18 वर्षों से खिलाड़ियों को प्रमोट कर रहा है. झारखंड थ्रोबॉल संघ ने आरोप लगाते हुए कहा है एक नया संघ आजसू सुप्रीम  सुदेश महतो ने बनाया है जो गलत है. झारखंड  थ्रो बॉल एसोसिएशन ने कहां है कि सभी उभरते खिलाड़ियों को और जो पिछले 18 सालों से खिलाड़ी खेल रहे हैं उनका भविष्य अधर में लटक सकता है.

यह भी पढ़ें: सनकी पिता ने की अपनी ही बेटी की हत्या, समझाने पहुंचे वृद्ध की मौत; आरोपी गिरफ्तार