न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. कभी गर्मी, कभी बारिश तो कभी तेज हवाएं चलती हुई नजर आती है. आज सुबह की शुरुआत आसमान में कोहरा के साथ हुआ. वहीं मौसम विभाग के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. राज्य का आज अधिकतम तापमान 36-41°C के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद समेत 12 जिलें शामिल है.
बताया जा रहा है कि झारखंड कि राजधानी रांची के अलावा खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में बादल छाए रहने कि संभावना जाताई जा रही है. वहीं कई जिलों में बादल के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है.
वहीं झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों आज गर्मी का असर सबसे अधिक महसूस की जाने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. जहां डालटनगंज क्षेत्र एक बार फिर राज्य के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रह सकता है. दुमका, देवघर, कोडरमा आदि जिलों में भी 38°C के आसपास गर्मी बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई DCP