Jharkhand Weather: आज रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

News11 Bharat

आज 16 जुलाई को रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है. कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में आज गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्यभर  में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहेंगे साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. 

कई जिलों में येलो अलर्ट 

आज भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राज्यभर में बारिश की संभावना है. कल 17 जुलाई को पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका है. कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी