न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार यानी आज झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात देखने को मिल रही है. साथ ही यह संभावना भी जाताई जा रही है कि आज पूरे दिन ऐसा ही मौसम करने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, दुमका सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. वहीं राज्य में लगातार हो रही बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट सा देखने को मिल रही है. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. रुक रुक के हो रही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के वजह से राज्य में रह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ है.
वहीं मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही इस दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. साथ ही किसानों से यह भी अपील की है कि खेत में जाने से पहले एक बार मौसम पर नजर जरूर रख लें.
वहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि झारखंड में मानसूनी गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी. इस वजह से राज्य में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक बने रहेंगे. फिलहाल झारखंड में मानसून की सक्रियता लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: देर रात सुदेश महतो के आवास पहुंचे परिमल नथवानी, वैवाहिक वर्षगांठ की दी बधाई