झारखंड के कई जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Vaibhaw Vikram

झारखंड में आज मौसम ने करवट ली है. IMD ने कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और 60 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. जानिए रांची समेत पूरे राज्य का मौसम अपडेट.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं कई जिलों में तेज हवाएं के साथ वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ समेत उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और मेघगर्जन की संभावना है.

वहीं बात करें राजधानी रांची की तो, राजधानी रांची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही समय समय पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बताया जा रहा है कि आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी. वहीं  रांची का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मॉनसून ने समय पर दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: गावां के कुरहा में एक माह से खराब जलमीनार, ग्रामीणों को नदी से लाना पड़ रहा पानी