झारखंड में मौसम का दिखेगा मिला-जुला रूप, तेज धूप के साथ आंधी-पानी का जारी रहेगा दौर

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अल नीनो के सक्रिय होने और मैडेन जूलियन ऑसिलेशन के कमजोर होने के कारण मानसून की सक्रियता प्रभावित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 20 जून के साथ आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम की जो भविष्यवाणी की है, उसमें राज्य में मौसम के मिले-जुले रूप का दौर जारी रहेगा. अल नीनो के सक्रिय होने और मैडेन जूलियन ऑसिलेशन के कमजोर होने के कारण मानसून की सक्रियता प्रभावित हुई है, जिसके कारण कम बारिश हो रही है. मानसून के देश में प्रवेश करने के बाद भी बारिश का कम होना आम लोगों के साथ किसानों के लिए चिंता का कारण बन रहा है.

झारखंड के मौसम की बात करें तो अभी कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है, लेकिन अधिकांश जिलों में तेज धूप हो रही है. बादल आ भी रहे हैं तो या फिर थोड़ी-बहुत बारिश हो रही है, या फिर बादल बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 जून तक हीट वेव चलेगी. कहीं-कहीं तो पारा 41°C तक जा सकता है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. 20-40 km/h की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है. रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है. 85% से 89% आर्द्रता की वजह से - बहुत ज्यादा उमस महसूस होगी.

रांची की इस तरह रह सकता है मौसम

समय तापमान मौसम बारिश की संभावना UV इंडेक्स
सुबह 6 बजे 26°C बारिश 30% 0 - Low
सुबह 9 बजे 30°C आंशिक बादल 4% 8 - Very High
दोपहर 12 बजे 32°C गरज के साथ बारिश 43% 10 - Very High
दोपहर 2 बजे 32°C गरज के साथ बारिश 55% 4 - Moderate
शाम 5 बजे 29°C गरज के साथ बारिश 42% 0 - Low
रात 8 बजे 26°C आंशिक बादल 6% N/A

19 जून को इस तरह रहा तापमान 

यह भी पढ़ें: इंगलैंड के वेडफोर्डशायर में दो ट्रेनों में आमने-सामने टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, 50 से अधिक घायल