असम बाढ़ राहत के लिए झारखंड की मदद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए तीन करोड़ रुपये, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार

Ark Sahuliyar

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ से निपटने के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ दिए

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. यह राशि असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि असम और झारखण्ड के बीच वर्षों से आत्मीय संबंध रहे हैं. सुख-दुःख के अनेक अवसरों पर दोनों राज्यों के लोगों ने एक-दूसरे का साथ दिया है. आज एक बार फिर उसी भावना का परिचय मिला है.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने जिस आत्मीयता के साथ अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ. संकट के समय सहायता की राशि का अपना महत्त्व होता है, लेकिन उससे भी अधिक महत्त्व उस भावना का होता है, जो यह विश्वास दिलाती है कि हम अकेले नहीं हैं. असमवासी की ओर से मैं हेमंत सोरेन और प्रिय झारखण्डवासी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ. उनके इस स्नेह और सहयोग ने असम के अनेक परिवारों को संबल दिया है.

असम और झारखण्ड के बीच वर्षों से आत्मीय संबंध रहे हैं। सुख-दुःख के अनेक अवसरों पर दोनों राज्यों के लोगों ने एक-दूसरे का साथ दिया है। आज एक बार फिर उसी भावना का परिचय मिला है।

असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने जिस… pic.twitter.com/gpvoZ5eA0p
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 6, 2026

यह भी पढ़ें- वरिष्ठ विधायक सरयू राय से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की