जेएलकेएम कोल्हान उपाध्यक्ष कलन महतो ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

Ark Sahuliyar

झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर जेएलकेएम के कोल्हान उपाध्यक्ष कलन महतो ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर जेएलकेएम के कोल्हान उपाध्यक्ष कलन महतो ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कलन महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के इतिहास में सदैव अमर रहेगा. उन्होंने झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर किया. उनकी शहादत झारखंड के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष एवं जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का न्यायपूर्ण, समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है.