न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर आन्दोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है. 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आधिकारिक बयान जारी किया है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि छात्र अपने आंदोलन को डिरेल ना करें. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए छात्रों से कहा कि भाजपा दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर निशाना लगाने में माहिर है. निशाना बीजेपी लगाएगी और बदनाम छात्र और उनका आंदोलन होगा.
उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान भी यही हुआ. इन्होंने बंगाल से आदमी बुला रखा है. हम चाहते हैं कि छात्रों का यह आंदोलन खत्म हो. आप हमारे ही बच्चे हैं. सरकार के दरवाजे इनके लिए हमेशा खुले हैं. छात्रों से बातचीत के लिए सरकार 24X7 तैयार है.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक, त्रैमासिक बैठक और कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय