न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है. पार्टी ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. झामुमो का कहना है कि महागठबंधन के पास राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त विधायकों का समर्थन मौजूद है. संख्या बल के आधार पर महागठबंधन उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है.
बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की बात की जा रही है. झामुमो ने अपने पत्र में कहा है कि चुनाव के दौरान विधायकों को आर्थिक प्रलोभन दिया जा सकता है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी निगरानी रखने की मांग की है. इसके साथ ही झामुमो ने सीबीआई, ईडी और खुफिया विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भी सक्रिय रखने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे.
यह भी पढ़ें- झारखंड BJP के जिला प्रभारियों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट