बहरागोड़ा में झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pramod Kumar,News11 Bharat,

नेताओं-कार्यकर्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व को किया स्मरण

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा :बहरागोड़ा में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर असित मिश्रा ने शिबू सोरेन के आजीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के गठन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी, उसके त्याग और सामाजिक सरोकारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.वहीं इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रो. श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, गुरुचरण मांडी, मुखिया पानसोरी हांसदा, रासबिहारी साहू, सुमित माईती, रिंकू माईती, जीत वाहन राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, बापी साहू, यदुपति राणा, बुद्धदेव साहू और समीर सोरेन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चांडिल के  तिरुलडीह थाना पुलिस ने  गैस एजेंसी में सिलेंडर चोरी कांड का किया खुलासा